प्रयागराज पुलिस लाइन में सरकारी असलहे से चली गोली, सिपाही अजय मिश्रा की मौत


ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी असलहे से गोली चलने से सिपाही अजय मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिपाही अजय मिश्रा सरकारी असलहे की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान गोली चलने से यह घटना हुई। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

मृतक सिपाही अजय मिश्रा मूल रूप से वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र के निवासी थे। घटना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा
सच की आवाज वेब न्यूज़, प्रयागराज ✍️

Previous Post Next Post