मौला बाकीपुर में जलभराव की समस्या का तहसीलदार ने कराया समाधान, किसानों को मिली राहत

 


ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

हसनगंज/उन्नाव। तहसील हसनगंज के ग्राम मौला बाकीपुर में जलभराव से परेशान किसानों की शिकायत पर तहसीलदार हसनगंज और नायब तहसीलदार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जलभराव वाले स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को नाला सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जलभराव की समस्या से परेशान किसानों और ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post