उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप मौर्य, क्षेत्राधिकारी अपराध मधुप नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी, बापू और राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी याद किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post