पति की मृत्यु के बाद बेसहारा परिवार को दूसरी बार मिला अन्नपूर्णा मुहिम का सहारा

ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 1 अक्टूबर 2026। पति की असमय मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही विधवा महिला और उसके चार बच्चों के परिवार को संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत दूसरी बार एक माह की राशन किट उपलब्ध कराई गई। इससे पहले 3 सितंबर 2026 को भी परिवार को राशन सहायता दी गई थी।

उन्नाव जिले की सदर तहसील, सिकंदरपुर ब्लॉक, बंथर पोस्ट के जालिम खेड़ा (आजाद मार्ग नई बस्ती) निवासी 34 वर्षीय राधा पत्नी बसंतु अपने चार बच्चों के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही हैं। उनके परिवार में 14 वर्षीय संध्या, 12 वर्षीय मुस्कान, 10 वर्षीय सुनैना और 6 वर्षीय देवराज शामिल हैं। चारों बच्चे निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राधा के पति बसंतु की 7 अगस्त 2026 को बीपी लो होने की समस्या के चलते मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद चार बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और घर की जिम्मेदारी राधा के कंधों पर आ गई। आय का मजबूत साधन नहीं होने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

परिवार की स्थिति की जानकारी संत रामपाल जी महाराज के शिष्य श्रवण दास को हुई, जिसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा मुहिम के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। टीम द्वारा परिवार की आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति का सर्वे करने के बाद 3 सितंबर को पहली बार एक माह की राशन किट उपलब्ध कराई गई।

अब 1 अक्टूबर को दूसरी बार परिवार तक राशन किट पहुंचाई गई। इसमें आटा, चावल, चना, उड़द दाल, सरसों तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर, गरम मसाला, नहाने व कपड़े धोने का साबुन, डिटर्जेंट पाउडर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही।

मुहिम के कार्यकर्ताओं ने परिवार को आवश्यकता के अनुसार आगे भी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। सेवा कार्य जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होने की जानकारी दी गई।

Previous Post Next Post