पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाहजहांपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी यूपी-112 एवं महिला अपराध की उपस्थिति में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

Previous Post Next Post