सीतापुर: सकरन ब्लॉक सभागार में पत्रकारों की हुंकार, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर


सहायक ब्यूरो चीफ सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सकरन, सीतापुर। सकरन ब्लॉक सभागार में जनहित प्रेस पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सचिव शिवकुमार जायसवाल ने की। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा पर चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने पर सहमति बनी।

कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुधीर सिंह कुम्भाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अवस्थी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राकेश राजपूत, राजकुमार राजपूत और अरविंद अवस्थी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post