स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा, संविधान और कानून के महत्व पर भी चर्चा हुई।
संविधान विकसित भारत की परिकल्पना का आधार: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार भारत का संविधान है। संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप कानून के शासन यानी ‘रूल ऑफ लॉ’ को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है।
कानून के शासन पर जोर
मुख्यमंत्री के अनुसार, संविधान के मूल्यों के अनुरूप कानून का शासन स्थापित करना सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कानून और न्याय के क्षेत्र में उनकी भावी भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
