ब्यूरो रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
सीतापुर, 12 अक्टूबर 2026। जनपद सीतापुर के तंबौर स्थित मस्जिद जियाउल उलूम के मामले में अधिवक्ता असलम नदवी ने स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी राजा गणपति आर. से मुलाकात की। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट से संबंधित स्थगन आदेश प्रस्तुत करते हुए मामले से अवगत कराया गया और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई गई।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ता असलम नदवी और तंबौर के स्थानीय लोगों ने तहसीलदार द्वारा की गई कार्रवाई पर विरोध जताया। उन्होंने मामले में न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मस्जिद जियाउल उलूम से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग करना रहा।
रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
