उन्नाव: हसनगंज कोतवाली में मिशन शक्ति के छठवें चरण के तहत कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


ब्यूरो रिपोर्ट: सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

हसनगंज, उन्नाव | 12 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कोतवाली हसनगंज परिसर में मिशन शक्ति के छठवें चरण के अंतर्गत “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्रीमती शालिनी तोमर, तहसीलदार हसनगंज कीरत सेन, क्षेत्राधिकारी हसनगंज और थाना प्रभारी हसनगंज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की महिलाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 तथा साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट: सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

Previous Post Next Post