एसपी ने सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया।

संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क नजर रखने, प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग एवं नियमित पैदल गश्त सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी सूचना या समस्या पर तत्काल प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

शाहजहांपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार भ्रमण, पैदल गश्त और प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।

Previous Post Next Post