स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 19 अक्टूबर 2026। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अल्हागंज पुलिस ने एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ठिंगरी के सामने सड़क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
29 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना अल्हागंज में मुकदमा संख्या 175/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत रनवीर उर्फ शेरू (25 वर्ष), पुत्र धनपाल, निवासी मौजमपुर, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि वह शिकायतकर्ता की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:15 बजे आरोपी रनवीर उर्फ शेरू को ग्राम ठिंगरी के सामने सड़क से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर और हेड कांस्टेबल आलोक तिवारी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
