ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में 27 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर के ग्राम पंचायत सरदारगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की गई।
एडीएम और खनन निरीक्षक ने की कार्रवाई
प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला और खनन निरीक्षक मोहम्मद हलीम शामिल रहे। अधिकारियों ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया।
अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन और अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन संबंधी गतिविधियां निर्धारित नियमों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही संचालित होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से नदी तटीय क्षेत्रों और खनन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है। अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
