तिलहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में शनिवार को तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आमजन एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण परीक्षण कर नियमानुसार तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को फरियादियों के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Previous Post Next Post