ह्यूम पाइप की पुलिया में फंसकर 10 वर्षीय बालिका की मौत, बकरी चराते समय हुआ हादसा


सहायक ब्यूरो चीफ सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सकरन (सीतापुर)। थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम मंडोर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालिका की जान चली गई। बकरी चराते समय पैर फिसलने से बालिका ह्यूम पाइप की पुलिया में जा फंसी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मंडोर निवासी सफीक हुसैन की 10 वर्षीय पुत्री मारिया मंगलवार को गांव के पास स्थित तालाब के निकट बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ह्यूम पाइप की पुलिया में चली गई। बालिका पुलिया के अंदर फंस गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालिका को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्रीय प्रधान श्रवण गिरि ने बताया कि घटना की सूचना लेखपाल और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post