सकरन पुलिस की कार्रवाई: चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजे गए जेल


सहायक ब्यूरो चीफ सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सकरन (सीतापुर)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरन पुलिस ने बीती रात दबिश देकर विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान नंदलाल और चंद्रिका निवासी भगवतीपुर मजरा सरैया कला, दिनेश कुमार निवासी भिठमनी तथा कपिल कुमार निवासी हुसैनापुर मजरा जिजौली के रूप में हुई है।

बताया गया कि चारों आरोपी काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। इसके चलते सीतापुर न्यायालय की ओर से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रेम यादव, हेड कांस्टेबल ब्रजेश यादव, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत सिंह और कांस्टेबल ध्यान प्रकाश शामिल रहे।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post