ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा
बलरामपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने तीन पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर 2026 को थाना क्षेत्र में शांति भंग के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राम बहादुर पुत्र बुधराम निवासी निरंजनपुर तथा रामकुमार पुत्र पृथ्वीराज, संतराम उर्फ सुधई पुत्र सीताराम, दुरपती देवी पत्नी संतराम, रेशमा पत्नी लवकुश और चंद्रावती पत्नी पृथ्वीराज, सभी निवासी ग्राम पिपरी कोल्हुई, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।


