लेबनान स्थित समूह ने कहा कि उसने अपराह्न 3:30 बजे (13:30 GMT) सीमा पर सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमला किया। हिजबुल्लाह का दावा है कि उसने ‘निर्देशित मिसाइलों, तोपखाने की गोलाबारी’ और अन्य हथियारों से इसराइल के इन ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला स्थानीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर उस दिन हुआ है जिसके अगले ही दिन हिजबुल्लाह प्रमुख की तक़रीर होनी है।
कल शुक्रवार (जुमे) के खिताब में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह द्वारा बहुप्रतीक्षित भाषण होना है। उससे पहले सीमा पार से गोलीबारी बढ़ गई है, लेबनान से हमलों में इजरायली सैन्य चौकियों और देश के उत्तर में एक शहर पर हमला किया गया है। इस हमले में कितनी क्षति हुई है अभी इस पर किसी प्रकार का कोई बयान इसराइल सेना ने नही जारी किया है।
मगर इज़रायली सेना ने यह ज़रूर कहा है कि उसने लेबनान से इज़रायल की ओर किए गए प्रक्षेपणों का जवाब हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों के साथ-साथ टैंक और तोपखाने की आग से दिया। बताते चले कि कल हुती ने भी इसराइल के खिलाफ जंग का एलान किया था। इस प्रकार से इसराइल के खिलाफ तीन मोर्चे खुले हुवे दिखाई दे रहे है। वही इसराइली सेना ने कहा है कि वह गज़ा शहर के अन्दर दाखिल हो रही है और गज़ा को चारो तरफ से घेर लिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments