Breaking News

नेपाल में भूकंप से तबाही

 



सच कि आवाज़ वेब न्यूज़: नेपाल में शुक्रवार (03 नवंबर) को देर रात आए भूकंप से भारी तबाही मच गई है. 6.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके भारत में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जजरकोट के रामीडांडा में जोरदार भूकंप आने से कम से कम 128 लोग मारे गए और हजारों लोगों के घायल होने की सूचना है. नेपाल की राजधानी काठमांडू से इसकी दूरी 519 किलोमीटर है.

Post a Comment

0 Comments