Breaking News

डिलीवरी के दौरान महिला और शिशु की गई जान

 सच की आवाज वेब न्यूज:उत्तर प्रदेश नोएडा में मामला है डिलीवरी का। महिला की डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात शिशु की जान गई.मायका पक्ष ने डबल मर्डर का आरोप लगा किया हंगामा पुलिस को बुलाया।




उत्तर प्रदेश नोएडा जिले के कोतवाली सेक्टर (63) क्षेत्र के गांव छिजारसी में एक महिला और उसके नवजात बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और फैसले के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया।


कासगंज के गंज डूंडवारा थाना क्षेत्र के गांव रंजीतपुर की संगीता का विवाह करीब 14 माह पहले छिजारसी के धीरेंद्र कुमार से हुआ था। संगीता गर्भवती थी। 28 सितंबर 2023 को धीरेंद्र सिंह ने बीमारी की हालत में सेक्टर-24 स्थित ईएसआइसी अस्पताल में दाखिल कराया था। चिकित्सकों ने संगीता की हालत को देखते हुए ऑपरेशन कर डिलीवरी की थी, जिसके बाद 30 सितंबर 2023 तक संगीता ईएसआइसी अस्पताल में ही रही।


उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे फैलिक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां 1 अक्तूबर को उस नवजात शिशु की मौत हो गई। 10 अक्टूबर को फिर धीरेंद्र ने फैलिक्स अस्पताल से ईएसआइसी में दाखिल कराया, लेकिन ब्रेन हेमरेज होने के कारण संगीता ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।


Mohd Shoaib (Editor In Chief)

Post a Comment

0 Comments