Breaking News

जोन संख्या-1 में महापौर का विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर निर्माण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शाहजहांपुर, 22 जून 2026। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महापौर ने सोमवार प्रातः जोन संख्या-1 में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों एवं कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कूड़ा संग्रहण एवं उसके निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर का निर्माण संभव है।

महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाया जाए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त किए।

Post a Comment

0 Comments