Breaking News

मामूली बात पर 3 युवकों ने मिलकर साथी कर्मचारी को चाकू घोप कर मार डाला..

 


UP : कानपुर में मूलगंज के हटिया बाजार मे दुकान पर देरी से आने की बात पर दो कर्मचारियों में एक दिन पहले विवाद हुआ था। इससे नाराज एक कर्मचारी रामू ने साथियो के साथ मिलकर दुकान में घुसकर साथी कर्मचारी उमाशंकर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।वारदात से गुस्साए व्यापारी देर शाम मूलगंज थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी को पीट दिया। डीसीपी पूर्वी तेज प्रताप सिंह और एडीसीपी पूर्वी लाखन यादव ने व्यापारियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। आरोपी रामू और सोनू समेत चार के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन को पकड़ लिया है।

Post a Comment

0 Comments