ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर, 19 जून 2026। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर तथा थाना प्रभारी कोतवाली देहात के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान नवीन कर्बला स्थल नहर बालागंज, बलुआ, गर्ल्स इंटर कॉलेज मार्ग, वीर विनय चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की।
इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कर्बला स्थलों, ताजिया मार्गों, प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान जनपद में सतत निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जनपद पुलिस द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments