स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। सातवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर विकास भवन कर्मचारी संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपनिदेशक कृषि प्रसार सहित विकास भवन कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष अमित कुमार एवं जिला महामंत्री ओमकार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया।
भंडारे में शिव शंकर सक्सेना, रामजी गुप्ता, चरण यादव, योगेंद्र, संजय, कुमकुम श्रीवास्तव, कनक सहित अनेक लोगों ने सहयोग करते हुए भक्तों की सेवा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments