Breaking News

अरे..कलयुगी बेटी ने संपत्ति में हिस्सा देने से मना कर रही बुजुर्ग मा का रेत दिया गला.....

 

मृतिका का चित्र

दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के रनहोला इलाके मे कलयुगी बेटी प्रमिला ने जन्म देने वाली माँ का मर्डर कर दिया। 65 साल की वीरमती की का गला काटते हुए बेटी प्रमिला के हाथ जरा भी नहीं काँपे।

क़त्ल की वजह जानकार हर कोई हैरान...

पुलिस को गेस्ट टीचर की नौकरी करने वाली कलयुगी बेटी प्रमिला ने बताया की माँ वीरमती उसे संपत्ति मे हिस्सा देने से मना कर रही थी। जब भी वह हिस्सा मांगती माँ नाराज़ होती। बीती शाम भी ऐसा ही हुआ। इस बात पर माँ को गुस्सा आया तो कलयुगी बेटी प्रमिला ने माँ की गर्दन तराश दी। अब युवती अरेस्ट हैं।

पति ईश्वर सेना से हैं सेवानिवृत....

सुबह वीरमती का शव एक प्लॉट में मिला। इनकी गर्दन, हाथ और पैर में धारदार हथियार से वार किए गए थे। वीरमती अपने एक बेटे- बहू और एक बेटी के साथ रणहौला गांव में रहती थी। वीरमती के पति ईश्वर सेना से सेवानिवृत हैं। दोनों अलग अलग रहते थे।

बेटे ने पिता पर लगाया था आरोप..

जांच के दौरान वीरमती के बेटे ने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उसकी मां का पिता के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी मां को काफी पहले उन्होंने छोड़ दिया था। उनके अलग होने के बाद वीरमती ने पति के पेंशन से पैसे लेने के लिए अदालत से गुहार लगाई थी। इस मामले में वीरमती की जीत हुई थी।


प्रधान संपादक मो शोएब ✍️

Post a Comment

0 Comments