Breaking News

पुलिस के जवानों को चकमा देकर पत्नी संग कैदी फरार....

 


अदालत मे पेशी पर आया था बंदी, पत्नि ने 3 पुलिस वालों से बात कर मांगी तन्हाई मे मुलाक़ात.. होटल रुम के बाहर इंतज़ार करते रह गए जवान.. भाग गया कैदी.. FIR और निलंबन भी 

उत्तर प्रदेश: मथुरा से अज़ब केस सामने आया हैं। धोखाधड़ी के मामले मे जेल मे बंद अनिल निवासी पलवल को हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह,सिपाही विवेकानंद और दिलीप कोर्ट पहुंचे। जहाँ अनिल की पत्नि ने तीनो जवानो को इस बात के लिए राज़ी किया की उसे अपने पति से मुलाक़ात के लिए 'तन्हाई ' दी जाये। इसके बदले 'कुछ' तय भी हो गया। अनिल और उसकी पत्नि को होटल के रुम मे मुलाक़ात के लिए भेज दिया गया। हथकड़ी भी सिपाही ने खोल दी थी। एक घंटा तक कमरे के बाहर इंतज़ार होता रहा। बाद मे पता चला की दोनों कमरे से निकलकर स्कूटी से फरार हो गए हैं। तीनो पुलिस कर्मी निलंबित हो गए हैं। FIR दर्ज हो गई हैं।

प्रधान संपादक मो शोएब

Post a Comment

0 Comments