UP : गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 'वेलकम गर्ल' के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला टीला मोड़ स्थित 'ग्रीन'फार्म हाउस का है। जहां शादी समारोह के दौरान युवती को अन्य लड़कियों के साथ मेहमानों के ऊपर फूल बरसाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान फार्म हाउस के मैनेजर भरत राठी ने अकेले मे मौका पाकर युवती को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी मैनेजर ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप ...
आरोप है कि इस दौरान फार्म हाउस के मैनेजर भरत राठी ने 'वेलकम गर्ल' युवती को झांसे में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मैनेजर यही नहीं रुका और वह आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और फिर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
#Ghaziabad #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments