स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना 20 एवं 21 जून 2026 को शाहजहाँपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी नई दिल्ली से लौटकर शाहजहाँपुर पहुंचेंगे और विभिन्न विकास कार्यों, लोकार्पण, शिलान्यास एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को मंत्री श्री खन्ना नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 11:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 12430 एनडीएलएस-एलकेओ एसी एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान करेंगे।
20 जून को प्रातः 4:40 बजे शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वे गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह में प्रवास करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क में हिस्सा लेंगे।
21 जून को प्रातः 5:30 बजे मंत्री जी जी.एफ. कॉलेज मैदान, शाहजहाँपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद प्रातः 10:00 बजे ग्राम हथौड़िया स्थित पीपल घाट पहुंचकर खन्नौत नदी पर बनने वाले सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्री जी नगर निगम शाहजहाँपुर के नव-निर्मित जोनल कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्थानीय कार्यक्रमों के उपरांत 21 जून को सायं 6:00 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि लगभग 9:00 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments