Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर जलालाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह पैदल गश्त पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही नागरिकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। जनसहयोग के माध्यम से ही शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

शाहजहाँपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments