ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हरदोई रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काकोरी कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित दुर्गागंज चौराहे के पास यूनिक कॉन्वेंट स्कूल के निकट यह हादसा हुआ। दुर्घटना में मलिक पुत्र मुवीन (25 वर्ष) निवासी नगर पंचायत काकोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हरदोई रोड पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments