UP में हरदोई के रद्धेपुरवा रोड निवासी 32 वर्षीय आकाश पुत्र रामकिशोर अर्टिगा कार से अपनी 30 वर्षीय पत्नी कीर्ति को BA की परीक्षा दिलाने के लिए सांडी थाना क्षेत्र के एमएस डिग्री कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे तभी सांडी थाना क्षेत्र के बधराई गांव के पास अर्टिगा कार का अगला टायर फट गया। कार की स्पीड 100 के ऊपर थी जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही उसमें भयंकर आग लग गई। कार सवार दंपति को निकलने का मौका ही नहीं मिला और कार के अंदर जलकर दोनों की मौत हो गई। कार में सीएनजी किट लगी थी जिसकी वजह से आग और तेजी से भड़क उठी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments