UP : गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर "छोटा हरिद्वार " शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा पाया गया है। मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए आई महिला रेनू ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने पर महंत ने उसके साथ अभद्रता की। मुरादनगर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर महंत मुकेश गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
क्या मामला? महिला का आरोप...
सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस महंत मुकेश गिरी ने अपने मोबाइल पर लिया हुआ है। जिस पर वो महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए अपने मोबाइल पर देखता है। महिला का आरोप है कि जब वह कपडे बदल रही थी तब उसे लगा कैमरा लगा है। उसको चैक किया तो सीसी कैमरा निकला।उन्होंने इस बारे में महंत मुकेश गिरी से बात की तो उसने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। अब FIR दर्ज हो गई है।
#Ghaziabad #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments