UP के आगरा के बरहन में दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर यूट्यूबर सरिता (20) और उनकी बहन किरन (22) की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। दोनों बहनें छोटी बहन शिवानी को तलाशने के लिए घर से निकली थीं। उसके नहीं मिलने पर भाई राहुल को फोन कर घर नहीं आने की बात कही थी। भाई कुछ कर पाता, उससे पहले ही ट्रेन से कट गईं। पुलिस को भाई राहुल के बयान और कॉल डिटेल से इस संबंध में जानकारी मिली है। हालांकि परिजन ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात कह रहे हैं। शिवानी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। मामले में पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
#Agra @RailwayNorthern @Uppolice
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments