सीतापुर / विकास खण्ड महोली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैमहरा रघुबर दयाल में सरकार के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी का ग्राम प्रधान द्वारा दुरुप्रयोग किया जा रहा जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घर घर पानी सप्लाई के लिए पहलें पानी की टंकी के लिए बोर कराया गया तत्पश्चात पानी की टंकी बनवाकर प्रति ग्रामीण को घर-घर जल उपलब्ध कराया जा सके। किंतु उससे ग्राम प्रधान अपनी मकाई की फसल सीच रहे और दबंगई के बलसे कह रहे हैं कि अधिकारी हमारा कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि मैं ग्राम का प्रधान हूँ और ऐसे ही फसल अपनी सीचते रहेगें। जब इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा सीडिओ को दी गयी तो उन्होंने कहां प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है विभागीय जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीडीओ ने कहा एक्सियन को बताओ एक्सियन ने मामले को संज्ञान में लिया देखना यह है कि सक्षम अधिकारी कुछ कार्रवाई करते हैं या ले देकर ठंडी बस्ते में डाल देते हैं। अब देखना है कि ऐसे प्रधान कब तक राजस्व विभाग को चूना लगाते रहेंगे और ग्रामीण बूंद बूंद जल को तरसते रहेंगे। ऐसे दबंग लोगों पर कब होगी कार्यवाही। इसी प्रकरण के संबंध में एसडीएम महोली से *सच की आवाज वेब न्यूज* के जिला संवादाता *शशांक मिश्रा* द्वारा बात की गई जिसमें एस डी एम महोली ने बताया कि नई बोरिंग हुई है जिसके गंदे पानी की सफाई के लिए पानी दूर ले जाया जा रहा है लेकिन पास में ही किसानों की गन्ने की खेती सूख रही है उसमें पानी न दे करके ग्राम प्रधान द्वारा अपने खेतो में पाइप द्वारा पानी से सिंचाई की जा रही है।
0 Comments