उत्तर प्रदेश : फ़िरोज़ाबाद में अवैध संबंधों में बाधक बने पति को उसी की 7 जन्मो साथ निभाने का वचन देने वाली जीवन संगिनी ने ही ठिकाने लगवा दिया। पुलिस ने पत्नि ज्ञानवती और उसके आशिक सहित 4 कातिलो को अरेस्ट कर लिया है।
जाने क्या था पूरा मामला...
शनिवार को शनिदेव मंदिर के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी पहचान जोनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरजीवन नगर थाना रामगढ़ के रूप में हुई थी।मृतक की पत्नी ज्ञानवती देवी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया था।पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी पत्नी ज्ञानवती, उसके प्रेमी जय सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी जारखी थाना पचोखरा, योगेश पुत्र दयाशंकर और प्रांशु पुत्र राकेश निवासी मदावली थाना टूंडला को गिरफ्तार किया। इन लोगो ने ही हत्या की थी।
#Firozabad @firozabadpolice
प्रधान सम्पादक मो शोएब✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments