UP : बागपत में चाचा शाहिद ने भतीजे मुनफेद की गला काटकर हत्या कर दी। वजह 300 ₹ न मिलने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
नगर पालिका के पूर्व वाईस चेयरमैन आरिफ निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के बेटे 28 वर्षीय मुनफैद की मार्केट में छत्ते वाली मस्जिद के निकट पान की दुकान है। मुनफैद मदद के हिसाब से चाचा शाहिद को प्रतिदिन 300 रुपये देता था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शाहिद ने रुपये मांगे तो मुनफैद ने दुकान पर ग्राहक कम आने का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तथा पूछा कि प्रतिदिन मिलने वाले रुपये से क्या करते हैं।
इसी को लेकर हुए विवाद में शाहिद ने मुनफैद का गला छुरी से रेत दिया। इससे मुनफैद लहूलुहान हालत में फर्श पर गिर गया । उनको स्वजन पहले सीएचसी व फिर जिला अस्पताल लेकर गए।
इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. गौरव पंवार ने प्राथमिक उपचार कर मुनफैद को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। एबुलेंस से मेरठ ले जाते समय जानी के निकट पहुंचने पर मुनफैद की मौत हो गई। वहीं आरोपित शाहिद खुद को ब्लेड से जख्मी कर कोतवाली पहुंचा। जिसका इरादा खुद पर हमला दर्शाना था।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments