UP : मथुरा के थाना बलदेव इलाके के गांव नंगला बुजुर्ग में 40 साल के गौरव चौधरी ने अपनी 25 साल की पत्नि पूजा शर्मा की गला काटकर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नि पर शक करता था.. उसी का अंजाम यह निकला की कहासुनी के बाद उसने अपनी जीवन संगिनी का मर्डर कर डाला..ढाई साल के बेटे ने पड़ोसियो को बताया " पापा ने मम्मी को मार दिया''... @mathurapolice ने क़ातिल पति को अरेस्ट कर लिया है। वही पुलिस ने पूजा के परिवार को कॉल करके बुलाना चाहा तो परिवार ने लाश लेने से इंकार कर दिया.. कहा " जिस दिन घर से भागी थी.. उसी दिन मर गई थी".. अब लाश का क्या करना।
2 नए दोस्तों की एंट्री बनी क़त्ल की वजह..
बल्लभगढ़ में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकार ब्रह्मानंद व बलवीर बृजवासी से पूजा की दोस्ती हो गई। इन दोनों ने ही पूजा को सात महीने पहले बलदेव के गांव नगला बुर्ज में किराया का कमरा दिलवाने में मदद की थी। गौरव टैक्सी चलाता है। इसके कारण वह कई दिन तक घर से बाहर रहता था। गांव वालों ने गौरव को बताया उसके जाने पर पीछे से दो लोग घर आते हैं। गौरव को पूजा के नए दोस्त की जानकारी होने पर घर में कलह शुरू हो गई। आए दिन झगड़ा होने लगा। इसी का अंजाम यह निकला की पूजा की जान चली गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments