उत्तर प्रदेश:-बिजनौर के किरतपुर इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची को 55 साल के दरिंदे बिजेंद्र ने हवस का शिकार बनाया। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को अरेस्ट कर जेल रवाना कर दिया है।
गुस्साए लोगो ने किया आरोपी के घर पर हमला...
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, मगर बहुजन पैंथर संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा किया। किरतपुर में मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया तो भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर डाली। गलियों में हंगामा करते हुए जुलूस निकाला। एसपी सहित पांच थानों की टीम गांव पहुंच गई। जातीय टकराव की आशंका पर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई।
किरतपुर थाना क्षेत्र का बिजेंद्र (55) दोपहर आठ वर्षीय बालिका को दस रुपये का लालच देकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया था । घटना के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सुबह बहुजन पैंथर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता किरतपुर थाने में पहुंचे। थाने में आधा घंटा तक हंगामा किया। आरोपी को उन्हें सौंप देने तथा फांसी देने की मांग करते रहे। पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेजा तो मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे से भी पुलिस ने किसी तरह से हटाया।
प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments