Breaking News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने खोले राज...

 


UP में गाजीपुर के कासिमाबाद में ईंट-भट्ठा पर मजदूर डब्लू की हत्या कोई और नहीं बल्कि पत्नी ऊषा ने अपने प्रेमी अभिषेक संग मिलकर की थी। इसका पर्दाफाश पुलिस ने किया। सुबह पुलिस गिरफ्त में आए आरोपितों से पूछताछ की गई तो वे पूरी कहानी उगल दिए। तलाशी में उनके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया।

प्रेमी से शादी और लोन से मुक्ति बनी हत्या की वजह...

ऊषा ने बताया कि वह बरेसर थाना क्षेत्र के कन्हौरा खुर्द गांव निवासी अभिषेक से प्रेम करती है, और उसके साथ ही रहना चाहती थी। इसके अलावा उसने समूह से डेढ़ लाख का कर्ज भी लिया था । प्रेमी अभिषेक ने उससे बताया कि अगर पति-पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो समूह से लिए गए रुपये नहीं लाैटाना पड़ेगा। प्रेमी की बात सुनकर ऊषा ने योजना बनाई कि अगर पति को रास्ते से हटा दिया जाता है तो समूह से लिए गए ऋण से मुक्ति भी मिल जाएगी और प्रेमी का साथ भी मिल जाएगा।

#LoveStory #murderStory

Post a Comment

0 Comments