दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति - पत्नि में विवाद चल रहा था.. उसने गुस्से में पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने अभिषेक को जेल भेज दिया है।
दोनों की ही दूसरी शादी थी..
अभिषेक की यह दूसरी शादी थी. पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं थी. जबकि, पूजा को अपनी पहली शादी से एक बेटा है. अभिषेक और पूजा एक ऑनलाइन मैरिज पोर्टल के माध्यम से मिले थे, जिसके बाद बीते 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे. पूजा नहीं चाहती थीं कि उनकी सास नए किराए के मकान में उनके साथ रहे। यही विरोध उसकी जान ले गया।
#Delhi
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments