UP के संभल में GF की शादी कही और हो जाने से नाराज़ प्रेमी ने लड़की को आखिरी मुलाक़ात के नाम पर बुलाया.. जंगल में ही उसका गला घोंटकर मर्डर किया और फरार हो गया। लास्ट कॉल डिटेल से प्रेमी को पुलिस ने ट्रेस किया तो मामला खुल गया। क़ातिल आकाश निवासी मुरादाबाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
प्रेमी आकाश की मुलाक़ात चंदौसी में प्रीति से हुई थी। वह प्रीति के घर के सामने किराये का कमरा लेकर रहने लगा। आकाश की शादीशुदा जिंदगी के बारे में प्रीति को पता लग गया था.. मगर आकाश उसे छोड़ना नहीं चाहता था। 2023 के नवंबर माह में प्रीति की कही और शादी हो गई। इसके बावजूद भी आकाश उसे भूलने को तैयार नहीं था.. बीते हुए समय को याद करते हुए वह प्रीति को कॉल करता। अब लड़की मायके आयी हुई थी। आकाश ने उसे कहा अब आखिरी बार उससे मिल ले? लड़की मुलाकात को जंगल में पहुंच गई। जहाँ आकाश ने उसकी जान ले ली।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments