हरियाणा के अंबाला में कलयुगी बेटे भूषण ने जमीन के लिए अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपी रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां, भाई, भाई की पत्नी, बेटी यशिका और 6 माह के भतीजे सहित 5 लोगो की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रूका, उसने अपने पिता और 5 साल की दूसरी भतीजी पर भी जानलेवा हमला किया। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जमीन विवाद के चलते फौजी ने अपने भाई के परिवार पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें मां और भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता और भतीजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना नारायणगढ़ थाना के तहत आने वाला गांव पीर माजरी के पास डेरे की है।वहीं, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही शवों को जलाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतकोंं की पहचान भाई 35 वर्षीय हरीश, भाभी 32 वर्षीय सोनिया, मां 65 वर्षीय सरोपी, 5 वर्षीय यशिका, 6 माह के भतीजा मयंक के रूप में हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments