UP के अमरोहा में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज बेटी के पिता मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश चौहान ने अपने साथियों सहित बेटी वंदना की ससुराल पहुंच अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यहां बेटी के ससुर बिजेंद्र सैनी की हत्या कर दी गई। कई लोग गोलियां लगने से घायल है। पुलिस ने 2 लोगो को अरेस्ट किया है।
मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश चौहान की बेटी वंदना चौहान ने अमरोहा के मंगलपुरा निवासी अर्जुन सैनी के साथ 3 माह पहले घर से फरार होकर प्रेम विवाह किया था। वंदना और अर्जुन एक साथ मंगलपुरा में रह रहे थे। इस विवाह से वंदना का परिवार नाराज था। इसी नाराजगी में वंदना के पिता दिनेश चौहान सहित 5 लोग वंदना की ससुराल पहुंच गए। बेटी वंदना को जबरन साथ ले जानें लगे। इसी बीच वंदना का ससुर बिजेंद्र सैनी आया तो इन लोगो ने गोलियां बरसा दी। बिजेंद्र के पेट में गोलियां लगी। मौके पर मौत हो गई। इसके बाद im 4 लोगो ने 24 राउंड से ज्यादा फायरिंग की । छतर पाल सैनी सहित कई लोग घायल हुए। वंदना ने पड़ोसी के घर में खुद को कमरे में बंद कर जान बचा ली । सुबह पुलिस ने 2 लोगो को अरेस्ट कर लिया है।
#Amroha #MuzaffarNagar #TrueStory
#UttarPradesh #lovecrime #loveStory
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments