ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली
बुधवार 25 सितम्बर 2024
जनपद मेरठ के किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक में आदरणीय उपनिदेशक (पंचायत) महोदय के कुशल मार्गनिर्देशन में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना विषय पर ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक एवं स्वयं सहायता समूह से एक सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री ब्रह्म सिंह,खंड विकास अधिकारी श्री अजय कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री राम नरेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्री चरनजीत, वरिष्ठ फैकल्टी/प्रबंधक डीपीआरसी,मेरठ द्वारा किया गया। तथा ग्रामीण जलापूर्ति योजना विषय पर जानकारी दी। एक दिवसीय प्रशिक्षण में जलापूर्ति योजनाओं पर ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक एवं स्वयं सहायता समूह की सक्रीय महिलाओं को मास्टर ट्रेनर श्री तशरीफ़ अली,डॉ०मदन लाल खंडेलवाल,सुश्री निशा खान व श्री अभिषेक प्रकाश,कंसल्टिंग इंजीनियर ग्रामीण जलापूर्ति जल जीवन मिशन पंप ऑपरेटर कार्यक्रम हैंडोवर टेकओवर अटल भूजल योजना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे अजय कुमार खंड विकास अधिकारी श्री राम नरेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत),श्री चरनजीत,वरिष्ठ फैकल्टी/सह प्रबंधक,डी.पी.आर.सी. मेरठ। एवं समस्त प्रशिक्षक व सेकड़ो की संख्या मे ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक स्वयं सहायता समूह की महिला आदि मौजूद रही।
प्रधान संपादक मो शोएब✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments