Breaking News

लखनऊ: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,...

🌐 सच की आवाज
🚨 पुलिस कार्रवाई | थाना सरोजनीनगर - लखनऊ

लखनऊ: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरोजनीनगर पुलिस ने बुद्धेश्वर मंदिर के पास से किशोरी को कराया सकुशल बरामद

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ

**लखनऊ।** महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को वादिनी द्वारा थाना सरोजनीनगर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को सुमित रावत बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुमित रावत व संगीता के खिलाफ मु0अ0सं0 268/2026, धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने सूचना तंत्र और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए बुद्धेश्वर मंदिर (थाना क्षेत्र पारा) के पास से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी सुमित रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता पड़ोसी हैं तथा काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

**सुमित रावत** पुत्र जयप्रकाश (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी सूबेदार खेड़ा (थाना बंथरा) / हाल पता: बदालीखेड़ा, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ।

📋 पंजीकृत आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 268/26 धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस, थाना सरोजनीनगर।
  2. मु0अ0सं0 60/26 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना सरोजनीनगर।

👮 सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम:

  • **उ0नि0 अजय कुमार** (थाना सरोजनीनगर)
  • **म0उ0नि0 निर्देश राजपूत** (थाना सरोजनीनगर)
  • **कांस्टेबल अरुण कुमार** (थाना सरोजनीनगर)

सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

#SarojininagarPolice #LucknowPolice #AccusedArrested #RizwanAliReporter #SachKiAawaz
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments