।।ब्यूरो रिपोर्ट सच की आवाज वेब न्यूज।।
उत्तर प्रदेश कानपुर में नवाबगंज में तलाकशुदा शिक्षिका ममता पांडेय (55) का शव उसके कमरे में मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नवाबगंज निवासी ममता पांडेय (55) घाटमपुर ब्लॉक के महुआपुर गांव स्थित परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका पर कार्यरत थीं। शुगर और अन्य बीमारियों के चलते कुछ दिनों से अवकाश पर थीं।नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल किसी तरह के आरोप की बात सामने नहीं आई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments