Breaking News

शारदा नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 26 जुलाई। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित शारदा नहर में रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मेंद्र गौतम (लगभग 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सियाराम, निवासी ग्राम गुरैपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।

बताया गया कि नहर किनारे से गुजर रहे राहगीरों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

नोट: मृत्यु के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments