ब्यूरो रिपोर्ट सच की आवाज वेब न्यूज ✍️
यह कहानी UP के कानपुर की है। रायपुरवा के होटल में तहरुनिशा (27)नाम की युवती ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने लाश को PM के लिए भेजा। पड़ताल की तो सच सामने आया। 14 साल की उम्र में नसीर शाह की बेटी तहरुनिशा ने विनोद के साथ भागकर शादी का सपना देखा। लड़की उस समय नाबालिग थी तो विनोद को पोस्को एक्ट में जेल जाना पड़ा। बाद में दोनों साथ रहे... कोर्ट मैरिज की। 2 बच्चे भी हुए। ढाई साल पहले विनोद ने तहरुनिशा को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती को सागर नाम के युवक ने सहारा दिया। ढाई साल से दोनों लिव इन में साथ रह रहे थे। दोनों में तनातनी चल रही थी..गत दिवस वह अपने मायके आई थी.. भाई की बारात जानी है। परिवार ने उसे घर में घुसने नही दिया। परेशान होकर उसने होटल में कमरा लिया और जान दे दी।
#TrueStory #sachkiawazwebnews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments