ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली✍️
किठौर माछरा मेरठ मंगलवार 22 अक्टूबर 2024 को महबूब क्रिकेट ग्राउंड बहरोड़ा में माछरा ब्लॉक के शाहजहांपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। खेलों का उद्घाटन हरी झंडी व फीता काटकर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुसुम सैनी व बहरोडा ग्राम प्रधान श्री गुलाम बक्शी ने किया। लगभग 11:00 बजे खेलो को प्रारंभ किया गया। प्रोग्राम का आयोजन हरीश शर्मा प्रेमचंद व तशरीफ़ अली के द्वारा किया गया।
माछरा ब्लॉक की शाहजहांपुर न्याय पंचायत के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया खेल प्रतियोगिता का समापन लगभग 4:00 बजे खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुसुम सैनी व प्रधान श्री गुलाम बक्शी के द्वारा किया गया। विजेताओं को ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेलों में भाग लिया और अध्यापकों द्वारा उनको प्रेरित किया गया। खेलों में मुख्य रूप से खो,खो कबड्डी, 50,100,200,400 मीटर दौड़, लंबी कूद शामिल थी। अलग-अलग खेलों में कुलिमनपुर,बहरोडा, सादुल्लापुर ,शोलदा,आदि आदि स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अलग-अलग स्थान प्राप्त किये। इस मौके पर दर्जनों अध्यापक प्रेमचन्द,उमेश कुमार,हरीश शर्मा,जावेद अली,विरासत अली,नसीम खातून,पवन कुमार,सुदीप कुमार,पूनम त्यागी,पंकज रानी, विनीत कुमार अमरदीप पिंटू चारू शर्मा अमरीश शर्मा आदि अध्यापक गण व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments