माछरा मेरठ। तशरीफ़ अली।।मंगलवार 8 अक्टूबर 2024 को आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बहरोड़ा के प्रांगगण में मुख्य विकास अधिकारी मेरठ के निर्देश के क्रम में अभिभावक अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि माछरा खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुसुम सैनी जी रही उन्होंने अभिभावकों से बातें करते हुए बताया कि सभी अपने अपने बच्चों को सफाई के साथ रोज स्कूल भेजे तथा सभी अध्यापक अपने बच्चों निपुण बनाये डीबीटी के संबंध में चर्चा करी तथा ऑपरेशन कायाकल्प पर भी चर्चा की गयी बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री प्रेमचंद प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए निपुण भारत मिशन पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद व स्वागत किया तथा संचालक श्री जावेद अली ने किया सभी अध्यापकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के नामांकन व ठहराव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अमरीश कुमार शर्मा बीआरसी सहायक,मो.आरिफ,रामकिशन,पंकज रानी,तशरीफ़ अली आदि स्कूल का समस्त स्टाफ व छात्रों के सैकड़ो अभिभावक गण मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments