माछरा ब्लॉक के पी.एम श्री स्कूलों के बच्चों ने गफूरी इंटर कॉलेज किठौर का भ्रमण किया।

 


किठौर मेरठ। तशरीफ़ अली शुक्रवार 21 मार्च 2025 को पी.एम श्री बहरोड़ा उदय पी.एम श्री नगली किठौर के छात्रों अध्यापकों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम् महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्रानुसार खंड शिक्षा अधिकारी माछरा श्रीमती कुसुम सैनी के निर्देशन में पी.एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा माछरा और गफूरी मेमो इंटर कॉलेज किठौर के साथ पेयरिंग/ट्विनिग के दूसरे भ्रमण कार्यक्रम को आयोजित किया गया। दोनों विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए गए युग्मित विद्यालयों के बीच अकादमिक ओर सह पाठ्यचर्या संबंधित गतिविधि विचारों,दृष्टिकोण,शिक्षण संबंधित गतिविधियो तकनीकी की पहचान का साझा किया गया। पेयरिंग/ट्विनिंग,लर्निंग ग्रुप लार्निगके लिए वातावरण प्रदान करके सीखने की प्रकिया को गतिशीलता प्रदान की गई। शिक्षको एवम बच्चों ने अपने विचारो को साझा किया। स्थानीय समस्याओं को समझने एवम् चुनौतियों का निराकरण किया गयादौरा। युग्मित दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार,एवम योगेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य ने अपने विचारो को साझा किया तथा शिक्षको ने आपस में आगे की रणनीति बनाई प्रधानाध्यापक ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को संपन्न किया। इस दौरान उमेश कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक पी.एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा श्री ताजुल मलिक प्रधानाध्यापक पीएम श्री नंगली किठौर उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post